भाजपा के नीतियों के विरोध में जदयू का मशाल जुलूस

By : LOCAL PUBLIC NEWS

Published On: 2023-09-08

41 Views

01:44

पूर्वी चम्पारण कोटवा में जातीय गणना पर केंद्र सरकार को घेरते हुए जदयू की स्थानीय कमिटी ने मशाल जुलूस निकाला । यह जुलूस मुख्य चौक से निकलकर प्रखण्ड कार्यालय होते हुए स्टेट बैंक के आगे तक गई और पुनः वापस लौटी। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगो ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा को देश विरोधी बताया। वही जातीय गणना पर भारतीय जनता पार्टी के स्टैंड को जनता विरोधी करार दिया गया।जिलाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ डॉ मंतोष कुमार साहनी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। मौके पर संजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ , बसंत कुशवाहा प्रखंड प्रभारी , ईश्वर चन्द्र सिंह , जितेंद्र राम , विनोद राम , विनय कुमार साहनी , बृजकिशोर कुमार , प्रमोद कुमार मेहता , कमल पटेल , राजू सिंह , शेख मुन्ना , मो शमीम , अमित कुमार , दिनेश कुमार महतो प्रखंड अध्यक्ष , बृजकिशोर कुमार धर्मेन्द्र पटेल जिला सचिव , दुलार यादव जिला सचिव , सरताज आलम , परवेज आलम , नंदकिशोर राम , शिवपूजन राम पंचायत समिति , ओमप्रकाश पटेल , राजन दुबे , रामयश यादव , विक्की कुमार , मुन्ना कुमार , विवेक कुमार , पवन कुमार , बिकेश कुमार उपेंद्र कुमार साहनी सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Trending Videos - 26 May, 2024

RELATED VIDEOS

Recent Search - May 26, 2024